Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedस्कॉर्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

स्कॉर्पियो की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत


बसखारी अंबेडकर नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार  व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वही स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना शुक्रवार की सुबह 11:00 के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर बसखारी थाना क्षेत्र के बढ़ियानी कलां गांव के निकट उस समय की बताई जा रही है।जब बसखारी थाना क्षेत्र के ही बढ़ियानी  निवासी अच्छेलाल(60) पुत्र ओरी  साइकिल से राष्ट्रीय राजमार्ग 233 को क्रास कर रहे थे। इसी बीच अच्छे लाल साइकिल समेत आजमगढ़ की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वही इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर  पर पलट गई।  दुर्घटना की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देते हुए घायल अच्छेलाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी पहुंचाया और स्कॉर्पियो में फंसे चालक को भी निकाल कर स्कॉर्पियो को सीधा कर दिया। उधर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे अच्छे लाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और इधर मौका पाकर चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।सूचना पाकर  सीएचसी पर पहुंचे उपनिरीक्षक त्रिवेणी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जबकि इस मामले में मृतक के परिजन के प्रार्थना पत्र पर स्कॉर्पियो वाहन संख्या यूपी 60 बीडी 4953 के अज्ञात चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बसखारी पुलिस वाहन एवं चालक का पता लगाने के प्रयास में जुट गई है।इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments