Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा के वरिष्ठ नेता महंत मनमोहन दास के निधन पर हुई शोक...

भाजपा के वरिष्ठ नेता महंत मनमोहन दास के निधन पर हुई शोक सभा


अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महंत मनमोहन दास के निधन पर सिविल लाइन कार्यालय पर शोक सभा का आयोजन किया गया। लम्बी बीमारी के बाद बुधवार को उनका अयोध्या स्थित आश्रम में निधन हो गया था। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा महंत मनमोहन दास का निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है। उन्होंने वैचारिक मूल्यों की राजनीति पर आधारित राजनीति की। सौम्य व्यक्तित्त्व, कुशल सांगठनिक क्षमता, ओजस्वी वक्ता और जनसमस्याओं उठाने वाले एक जुझारू नेता के रूप में सदैव याद किये जायेंगें।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि वे एक समर्पित स्वयंसेवक, प्रतिबद्ध कार्यकर्ता तथा एक उत्कृष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उनके निधन से पार्टी ने एक महत्त्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं कुशल मार्गदर्शक को खो दिया है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी के एक युग का अंत हो गया। पार्टी की विचार धारा को प्रचारित करने में उनके योगदान का हमेशा याद किया जाएगा। पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के कई नेताओं को उन्होंने पार्टी के सर्मपित कार्यकर्ता के रूप में तैयार किया। महंत मनमोहन दास वैचारिक रूप से बहुत ही मजबूत तथा राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे।

शोक सभा में धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, अवधेश पांडे बादल, अभिषेक मिश्रा कमला शंकर पांडे, ओमप्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह रोहित, करुणाकर पांडे, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गोकरन द्विवेदी, शैलेंद्र कोरी, तिलक राम मौर्य, डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, काशीराम रावत, परमानंद मिश्रा, बबलू मिश्रा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, मिंटू दुबे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments