Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नेता रामकुमार सिंह के निधन पर पार्टी कार्यालय में हुई शोक...

भाजपा नेता रामकुमार सिंह के निधन पर पार्टी कार्यालय में हुई शोक सभा


अयोध्या। भाजपा नेता व महानगर महामंत्री रामकुमार सिंह राजू के निधन के उपरान्त पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में शोक सभा आयोजित की गई। पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकताओं ने उनके चित्र पर मार्ल्यापर्ण किया। दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनका गुरूवार की रात्रि हार्ट अटैक से निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को जमथरा घाट पर किया गया था।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि स्व. रामकुमार सिंह पार्टी के संघर्ष के दिनों के साथी थे। विगत 30 वर्षो कई अनुकूल तथा प्रतिकूल परिस्थितियों में पार्टी का कार्य जारी रखा। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा प्रारम्भ की। तब से लगातार विभिन्न पदों पर रह कर पार्टी के प्रति सर्मपित रहे।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठी नेता खो दिया गया। उनका निधन पार्टी के लिए अपूर्णनीय क्षति है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि पार्टी की विचार धारा को प्रचारित करने में उनके योगदान का हमेशा याद किया जाएगा। वैचारिक रूप से बहुत ही मजबूत तथा राष्ट्रवादी विचार धारा के संवाहक थे।

शोक सभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, शक्ति सिंह, अखंड प्रताप सिंह डिंपल, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, परमानंद मिश्र, राकेश मणि त्रिपाठी, तिलकराम मौर्या, रामप्रीत वर्मा, आशा गौड़, राधेश्याम त्यागी, मंजू गुप्ता, काशीराम रावत, इंन्द्र भान सिंह, देवता पटेल, अंकुर सिंह, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments