Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतें आईं, 10 का...

जलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 100 शिकायतें आईं, 10 का मौके पर निस्तारण


जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर तहसील के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 100 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

संपूर्ण समाधान दिवस में जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी अजय कुमार वर्मा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी दो गाटों में उनका नाम अंकित है, जबकि एक गाटा में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है। हल्का लेखपाल से संपर्क करने पर बताया गया कि संबंधित पत्रावली नायब तहसीलदार के यहां लंबित है।

वहीं भियांव ब्लॉक के दौलताबाद निवासी सनी चौहान ने आरोप लगाया कि विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा कर शौचालय का निर्माण करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि बीते चार माह से शिकायत करने के बावजूद अब तक पैमाइश नहीं कराई गई है।

भियांव ब्लॉक की विपता देवी ने शिकायती पत्र में बताया कि सरकारी अभिलेखों में उन्हें विमला नाम दर्शाते हुए मृतक घोषित कर दिया गया है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि वह जीवित हैं।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने संपूर्ण समाधान दिवस के समापन के बाद सभी लंबित शिकायती पत्रों का त्वरित निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को सूचना देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, उप जिलाधिकारी राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, तहसीलदार गरिमा भार्गव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी द्वारा अपराह्न साढ़े तीन बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments