Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, दो दिन पूर्व ट्रैक्टर की...

ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, दो दिन पूर्व ट्रैक्टर की चपेट में आने से गर्भवती महिला की हो गयी थी मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। खेत से काम कर लौट रही गर्भवती महिला को ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारे जाने के बाद गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने ससुर की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के बंदीपुर का है । गांव निवासी मिट्ठू ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीते 11नवंबर को मेरी बहु शोभावती राजभर खेत से काम कर वापस आ रही थी जैसे यह रन्नू गंज पुलिया के से उत्तर धर्मेंद्र निषाद के मकान के पास पहुंची थी कि विपक्षी बहादुर यादव निवासी मुंडेहरा थाना कटका अपने ट्रैक्टर ट्राली  से तेज गति से सामने से आ रहा था जो बिना हार्न बजाये विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दिया जिसे गंभीर चोट आई और सिर भी फट गया। ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा लाया गया नाजुक हालत देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया जिसे नगपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका चार माह की गर्भवती थी । पुलिस ने ससुर मिट्ठू की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि में बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments