Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, एक दिन पूर्व कार की...

कार चालक के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा, एक दिन पूर्व कार की चपेट में आने से हो गई थी युवक की मौत


जलालपुर अंबेडकर नगर। बीते दिवस कार की चपेट में आने से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक के भाई प्रशांत चौहान  निवासी नूरपुर कला (रायापुर) थाना कटका ने जैतपुर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरा भाई राज कपूर चौहान बीते 28 अक्टूबर को अपनी बाइक से शाहगंज जनपद जौनपुर जा रहा था प्रार्थी के भाई जैसे ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवें पर ग्राम अंबरपुर टोल टैक्स से लगभग 100 मीटर दक्षिण पहुंचा था तभी समय लगभग सवा तीन बजे शाम को सामने से वाहन संख्या यूपी 32 डीसी 9301 कार का चालक गलत साइड व तेज गति से बिना हार्न बजाये आकर भाई की बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे घटनास्थल पर मृत्यु हो गई और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।  सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक अखिलेश सिंह पुत्र दिनेश को पड़कर थाने ले आई। प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की भाई की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए चालक की विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments