Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबदमाशो द्वारा बस में तोड़फोड़ व फायरिंग किए जानें के मामले में...

बदमाशो द्वारा बस में तोड़फोड़ व फायरिंग किए जानें के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। बीते दिवस दिन दहाड़े मालीपुर थाना क्षेत्र के सलहदीपुर पट्टी रोड पर टांडा से प्रयागराज जाने वाली प्राइवेट बस को रोक कर नकाब पोश बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ व फायरिंग करने के मामलें में पुलिस ने बस मालिक की तहरीर पर एक ज्ञात व चार अज्ञात समेत कुल पांच  लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना रविवार शाम चार बजे घटित हुई थी जब टाण्डा से प्रयागराज जाने वाली प्राइवेट बस अभय एक्सप्रेस लौटते समय सलहदीपुर गांव के टावर के समीप पट्टी रोड पर पहुंची तभी  पीछा कर रहे दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश बदमाशों ने सामने से बस रोक लिया और बस की चाभी निकाल कर ड्राइवर संजय व खलासी अंकित के साथ गालीगलौज करते हुए और बस पर सामने से पथराव करना शुरू कर दिया।जिससे बस का शीशा टूट गया। बदमाशों के आतंक को देख कर आसपास के ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर हवा में फायर करते हुए फरार होगये।बदमाश बस मालिक तिलकदेव यादव के पुत्र मुलायम की तलाश में आये थे जो बस पर रहता था। मगर संयोग से रविवार को घर जाने के लिए नेमपुर मे उतर गया था। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। घटना के सम्बंध में बस मालिक तिलक देव यादव निवासी ताराखुर्द ने पड़ोसी जनपद आजमगढ़ पवई के खंडौरा निवासी सौरभ यादव व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया है ।जिस में तोड़ फोड़ के साथ ड्राइवर व खलासी पर फायर कर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मालीपुर प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि बस मालिक के तहरीर पर एक ज्ञात व चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments