Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगर छत पर सो रही ब्यूटी पार्लर की संचालिका से छेड़खानी करने के...

 छत पर सो रही ब्यूटी पार्लर की संचालिका से छेड़खानी करने के मामले में मुकदमा दर्ज


◆ आरोपी को पकड़ कर लोगों ने किया था पुलिस के हवाले


जलालपुर अंबेडकर नगर। छत पर सो रही महिला के साथ अश्लील हरकत करने , कपड़ा फाड़ने व लोक लज्जा भंग करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना मालीपुर थाना अन्तर्गत एक बाजार में बीते रविवार की रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दूसरे थाना  क्षेत्र की निवासिनी महिला मालीपुर थाना के एक बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। बीते रविवार की रात को महिला छत पर सो रही थी, इसी दौरान धवरुआ हरिजन बस्ती निवासी बिपुल उपाध्याय छत पर चढ़ गया और अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिया। नीद से जगने पर इज्जत बचाते हुए चिल्लाने लगी। आसपास के कई तमाम लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments