Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें व दुष्कर्म करने के...

किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले जानें व दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। दो युवको द्वारा किशोरी को बहला फुसला व भगा ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की विरुद्ध दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट  समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। प्रकरण कटका थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार किशोरी के पड़ोसी गांव मछगवा थाना कटका  निवासी अरुण राजभर पहले इस किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाता है जो दो दिन अपने पास रखकर इसके साथ दुष्कर्म करता है तत्पश्चात किशोरी को घर भेज देता है। इसके बाद ही बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही गांव निवासी प्रदुम्न निषाद इसे बहला फुसलाकर  दिल्ली भगा ले गया जहां अपने पास कई दिनों तक रखकर दुष्कर्म किया तत्पश्चात उसने भी इसे बस द्वारा गांव भेज दिया। गांव पहुंचने के बाद पीड़िता की मां और किशोरी ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत किया। शिकायत करने के बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर दोनों युवको के विरुद्ध 363, 366, 376 व पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया है। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकार देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments