Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचारा काटने गई महिला को अपमानित करने के मामले में मुकदमा दर्ज

चारा काटने गई महिला को अपमानित करने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। पशुओं के लिए चारा काटने गयी दलित महिला को पिता पुत्र द्वारा अपमानित करने की तहरीर और क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने एससी/एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना कटका थाने के भियांव रफीगंज निवासिनी शकुंतला के साथ बीते 24 जून को घटित हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी शकुन्तला 24 जून की सुबह राज कुमार यादव के खेत में घास काट रही थी इसी बीच गांव निवासी जब्बार पहुंचा और बिना किसी बात के जाति सूचक गाली गलौज देना शुरू कर दिया। जब महिला ने उस का विरोध किया तो उसकी पिटायी कर दी गयी। हल्ला गोहार पर पति रामसरन आये तो जब्बार ने फोन कर अपने पुत्र अकबर और अख्तर को बुला लिया। उक्त तीनों लोग मेरे साथ पति की भी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दिया । पीड़ित द्वारा घटना की सूचना महिला टोलफ्री नंबर 1090 पर दी। सूचना पर डायल 112 के पुलिस कर्मी पहुंच कर जांच पड़ताल की। पीड़िता की तहरीर पर उक्त तीनों पिता पुत्र के विरुद्ध एससी/एसटी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments