Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिशोरी को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज

किशोरी को बहला–फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बीते छः सितंबर की भोर करीब तीन बजे दुधई निवासी आकाश पुत्र पन्नेलाल ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री को फोन कर घर से बाहर बुलाया और मौका पाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने रिश्तेदारों व आस-पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। किशोरी के अब तक घर न लौटने से परिजन गहरी चिंता में हैं। सोमवार की शाम पीड़िता की मां ने कटका थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष कटका राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments