Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविवाहिता की तहरीर पर ससुराल जानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विवाहिता की तहरीर पर ससुराल जानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। थाना जलालपुर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुर और अन्य ससुरालजनों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता का विवाह फरवरी 2022 में अयोध्या जनपद के फैजाबाद निवासी मोहम्मद जैगम अब्बास पुत्र जफर अब्बास के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुरालजन दहेज में मोटरसाइकिल, सोने की चेन और दो लाख रुपये नकद की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं होती रहीं।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर जफर अब्बास ने एक दिन उसे अकेला पाकर गलत हरकत की और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कहा कि ऐसा करने पर दहेज की मांग समाप्त कर दी जाएगी। शोर मचाने पर सास मेहंदी बेगम, पति जैगम अब्बास, देवर हैदर अब्बास व ननद आरसी और उजमा ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने दावा किया कि उसके पास ससुर की हरकतों की रिकॉर्डिंग मौजूद है।

पीड़िता ने बताया कि बीते एक सितम्बर की रात भी उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। विवश होकर उसने अपने पिता को फोन कर मायके बुलाया। चार सितम्बर को मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप पर वह मायके जा सकी।

इस संबंध में कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुर जफर अब्बास समेत अन्य परिजनों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments