Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरछेड़खानी का उलाहना लेकर गई महिला की , की गई पिटाई के...

छेड़खानी का उलाहना लेकर गई महिला की , की गई पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज


अम्बेडकर नगर। छेड़खानी का उलाहना देने गयी महिला को मारने पीटने के मामले में एक महिला सहित चार लोगों के विरुद्ध पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट तथा पास्को एक्ट के तहत मुकदमा घटना के लगभग एक सप्ताह बाद दर्ज किया है।

टाण्डा नगर की एक महिला ने बताया कि वह बीते 21 अप्रैल की शाम को घरेलू सामान लेने बाजार गयी थी। महिला के पति भी काम पर गए थे, लडक़ी घर मे अकेले थी, मौका पाकर मोहल्ले के युवक इमरान  खान पुत्र हयात मो0 ने घर मे घुस कर लड़की से छेड़छाड़ करने लगा । लड़की के शोर मचाने पर भाग गया। जब बाजार से घर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई तो महिला विपक्षी के घर उलाहना देने गयी तो विपक्षी के घर वालों ने महिला को मारा पीटा और गाली व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शाबान ,अल्ताफ व महिला हाजरा खातून के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है कोतवाल टाण्डा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments