Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआम की लकड़ी को जबरन उठा ले जानें के मामले में मुकदमा...

आम की लकड़ी को जबरन उठा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। आम के गिरे सूखी लकड़ी को जबरन उठा ले जाने के मामले में जैतपुर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जैतपुर थाना क्षेत्र के सेहरी गांव निवासिनी संगीता सिंह ने पुलिस से शिकायत किया कि उसके गांव की रेनू यादव से पुरानी रंजिश चल रही है इस रंजिश कारण बीते 27 सितंबर को उसका सुखा आम का पेड़ गिर गया था गिरे सूखे आम के पेड़ को विपक्षी रेनू यादव, किरण, राम बहादुर, व काजल एक साथ मिलकर बीते 12 अक्टूबर को जबरन उठा लें गये। मना करने पर विपक्षियों ने भद्दी भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी । पीड़िता ने इस संबंध में डायल 112 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस को आते देख सभी विपक्षी भाग कर छुप गये

। मामले में शिकायत पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है ।थाना अध्यक्ष जैतपुर  वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments