Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसोशल मीडिया पर भगवान विष्णु की आपत्ति जनक वीडियो डालने के मामले...

सोशल मीडिया पर भगवान विष्णु की आपत्ति जनक वीडियो डालने के मामले में मुकदमा दर्ज


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर  साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने व भावनाओं को आहत पहुंचाने के मामले मे एक बाल अपचारी के विरुद्ध कटका पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार सोमवार को सोसल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो पर भगवान विष्णु व भगवान शंकर का आपत्ति जनक गाने पर नृत्य करते हुए एआई के माध्यम से बनाया गया वीडियो पोस्ट किया गया।वीडियो वायरल होते ही आम जनमानस व वर्ग विशेष की धार्मिक भावनाएं आहत होने से लोगों में आक्रोश फैल गया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि उक्त वीडियो इंस्टाग्राम आईडी कट्टर हिन्दू 007 यूजर नेम यूपी 45 गुंडा 007 पर पोस्ट की गई थी। थानाध्यक्ष कटका ने बताया कि  पुष्टि होने के बाद वीडियो पोस्ट करने वाले के विरुद्ध  सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर एक बाल अपचारी अनिल निषाद निवासी करीम नगर थाना कटका को हिरासत मे ले कर न्यायालय भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments