Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिला अस्पताल परिसर से तीमारदार की बाइक चोरी, पुलिस चौकी पर उठे...

जिला अस्पताल परिसर से तीमारदार की बाइक चोरी, पुलिस चौकी पर उठे सवाल


अम्बेडकर नगर। जिला चिकित्सालय में भर्ती पत्नी की देखभाल के लिए आए तीमारदार की बाइक शुक्रवार सुबह अस्पताल परिसर से ही चोरी हो गई। चोर इतनी बेखौफी से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया कि परिसर में मौजूद पुलिस चौकी की मौजूदगी भी उसे नहीं डरा सकी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत निवासी हाथ पकड़, थाना अहिरौली की पत्नी का जिला अस्पताल में ऑपरेशन हुआ है। रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब छः बजे वह अस्पताल पहुंचे और अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक को इमरजेंसी गेट के सामने खड़ा कर पास के नल से पानी लेने चले गए। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक, जिसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष रही होगी, कंधे पर लाल गमछा डाले उनकी बाइक स्टार्ट कर रहा है।

श्रीकांत ने शोर मचाते हुए उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चोर बाइक लेकर तेजी से भाग निकला। श्रीकांत भी दौड़ते हुए मुख्य गेट तक पहुंचे, लेकिन तब तक वह कलेक्ट्रेट मार्ग की ओर निकल चुका था।

घटना के बाद श्रीकांत ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जब अस्पताल परिसर में ही पुलिस चौकी है, तो फिर दिनदहाड़े चोरी कैसे हो गई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाए, तो चोर की पहचान संभव है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments