Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार चलाना सीखने घर से निकले कार हो गई दुघर्टना ग्रस्त, दो...

कार चलाना सीखने घर से निकले कार हो गई दुघर्टना ग्रस्त, दो की मौत एक घायल 


◆ शनिवार/रविवार की रात मीरनघाट में हुई दुर्घटना, घायलों को एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल


◆ अस्पताल में डाक्टर ने दो छात्रों को घोषित किया मृत, एक को किया रेफर


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र में स्थित मीरनघाट में कार एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत हो गई। एक गम्भीर रुप से घायल है। तीनों छात्र शनिवार/रविवार की देर रात कार सीखने के लिए घर से बाहर निकले थे। कार तेज रफ्तार में उद्यान विभाग के पास स्थित एक पोल से टकरा गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई।

शनिवार की देर रात में नाका हनुमानगढ़ी के रहने वाला अक्षय सिंह (15) पुत्र राकेश सिंह, फागुन विरमानी (17) पुत्र रितेश विरमानी निवासी सीता सिंह की गली रिकाबगंज कोतवाली नगर, हर्ष नारायन अग्रहरि (18) पुत्र उदय नारायन अग्रहरि निवासी देवनगर कालोनी नवीन मंडी कार चलाना सीखने के लिए घर से निकले थे। रात में मीरनघाट के पास पोल से कार टकराने की वजह से तीनों गम्भीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके साथ में परिजनों को सूचना दी। यहां चिकित्सक ने अक्षय व फागुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि हर्ष नारायन को उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।

अक्षय के पिता राकेश सिंह पत्रकार है। दोनो शव का पंचनामा रिकाबगंज चौकी में होने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। रिकाबगंज चौकी से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। पोस्टमार्टम हाउस में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने पहुंचकर पत्रकार राकेश सिंह से घटना के बारें में जानकारी ली। इसके साथ में उन्होंने एसपी सिटी व सीएमओ को फोन करके पोस्टमार्टम जल्द कराने के लिए कहा। दोनो शवो का जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments