Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासिलाई सीखने जा रही युवती के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म

सिलाई सीखने जा रही युवती के साथ दबंग ने किया दुष्कर्म


◆ कप्तान की फटकार के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी


मिल्कीपुर, अयोध्या।इनायत नगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में सिलाई सीखने जा रही युवती के साथ एक दबंग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। एसएसपी की फटकार के बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

   पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार सिलाई सीख कर लौटते समय पड़ोसी गांव के ही निवासी दबंग युवक अमन यादव ने उसे रास्ते में रोक लिया और अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने बताया कि उसको गांव के दबंग ने जबरिया अपने निजी नलकूप के घर में खींच कर अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता का कहना है कि युवक के द्वारा धौंस दिखाकर काफी दिनों से युवती के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था और युवक पिता पुत्र मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। काफी विवश होकर युवती ने रो- रो कर घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। तब पीड़िता के पिता द्वारा हैरिंग्टनगंज पुलिस व इनायत नगर थाने में  शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। इनायत नगर इंस्पेक्टर अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं युवती का मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया प्रचलित है। साथ ही साथ मामले की विवेचना चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments