Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभीखीपुर में बसपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर जमकर...

भीखीपुर में बसपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक, भाजपा सरकार पर जमकर हमला

अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक भीटी अंतर्गत भीखीपुर गांव में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए बसपा के अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। यदि मुख्यमंत्री कानून का राज स्थापित नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में छात्र, नौजवान और किसान परेशान हैं, वहीं महिलाएं भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

दिलीप कुमार विमल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सच्चा कानून का राज केवल बसपा सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ही स्थापित कर सकती हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ते हुए जीत हासिल करनी होगी, ताकि 2027 में प्रदेश में बसपा की सरकार बनाई जा सके।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य एवं अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा कि बसपा सरकार के दौरान मायावती के नेतृत्व में दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गईं, जिनसे समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग का वास्तविक विकास हुआ। आज प्रदेश की जनता एक बार फिर बसपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है और आगामी चुनाव में बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

अरविंद गौतम ने बूथ स्तरीय कमेटियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन पूर्व जिला महासचिव राधेश्याम राजभर ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप तिवारी, विधानसभा संयोजक सियाराम भारती, अनवर अली, आकाश अग्रहरि, जयप्रकाश भारती, पंचम, अंकित सिंह गौतम, पूर्व प्रधानाध्यापक निर्मला देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments