Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीतापुर आंख अस्पताल की भूमि पर बनेगा 300 शैय्या चिकित्सालय

सीतापुर आंख अस्पताल की भूमि पर बनेगा 300 शैय्या चिकित्सालय


◆ जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण, स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किए जाने की कार्यवाही के दिए निर्देश


अयोध्या। सीतापुर आंख के अस्पताल की भूमि पर नया 300 शैय्या चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज पुराने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय रामपथ के उत्तर एवं दक्षिण साइड की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जनपद में प्रस्तावित 300 शैय्या चिकित्सालय के निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि प्रस्तावित भूमि  चौक गुलाबबाड़ी के निकट रामपथ पर स्थित है। सुगम आवागमन के लिए उपयुक्त है इसके साथ ही प्रस्तावित भूमि से लगभग 2.5 किमी की दूरी पर जिला चिकित्सालय स्थित है। एवं लगभग 4 किमी0 की दूरी पर श्रीराम चिकित्सालय 6 किमी0 की दूरी पर मेडिकल कालेज तथा लगभग 5 किमी0 की दूरी पर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर स्थित है। प्रस्तावित भूमि सभी चिकित्सालयों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से कनेक्ट है जिससे रेफर मरीजों को पहुंचने में सुविधा होगी। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या को निर्देश दिये कि जनपद अयोध्या में प्रस्तावित चिकित्सालय के निर्माण हेतु पुराने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय की भूमि स्वास्थ्य विभाग के नाम हस्तांतरित किये जाने के सम्बंध में नियमानुसार कार्यवाही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments