Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकिसानों की आय दोगुनी करने को लेकर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर आयोजित हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम

आलापुर अंबेडकनगर। तहसील क्षेत्र के निकसपुर ग्रामसभा में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के आवास पर, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को उन्नति खेती के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किसान की आय कई गुना बढ़ाने में, तालाब निर्माण, तालाब सुरक्षा, सीप पालन, मोती की खेती के बारे में जानकारी दी गई ,एवम जैविक खेती बिना उर्वरक बिना दवा के प्रयोग किए एक खेत में नौ,दस फसल एक साथ कैसे ले, एक तालाब में कई उत्पादन कैसे ले विषयक प्रशिक्षण प्रदर्शन भी संतोष सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उपकृषि निदेशक ,जिला कृषि अधिकारी ,भूमि संरक्षण अधिकारी ,सहायक मत्स्य निदेशक,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी,जिला उद्यान अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments