Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया कीमती सामान

जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया कीमती सामान

जलालपुर,अंबेडकरनगर। अज्ञात चोरों ने जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर उसमें रखा कंप्यूटर ,इनवर्टर, बैटरी समेत  नगदी चुरा कर फरार हो गये।  केन्द्र संचालक जब सुबह दुकान खोलने गया टूटा ताला देखकर हैरान हो गया। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था और कंप्यूटर लैपटॉप समेत लाखो रुपए का सामान गायब था । पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।घटना कटका बाजार स्थित एस के जनसेवा केंद्र में बीते 18 की रात को हुई। खानपुर हुसैनावाद ग्राम पंचायत के पुरवा ढकवा निवासी अंकित कटका बाजार में जनसेवा केंद्र चलाता है।बीते शनिवार शाम को वह केंद्र बंद कर वापस घर चला गया।19 मार्च की सुबह जब  दुकान खोलने आया तो ताला टूटा हुआ था।दुकान में रखा कंप्यूटर लैपटॉप, इनवर्टर बैटरी चार्जर समेत अन्य सामान और तीन हजार नगद गायब था। पीड़ित की सूचना पर पहुंचे 112 डायल पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस चले गए। सीओ देवेन्द्र कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी नहीं है किंतु पुलिस से बात कर जल्द चोरी के खुलासा किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments