Saturday, September 21, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआठां के मेले पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

आठां के मेले पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब


@ रामानुज सिंह


अयोध्या। आदिशक्ति श्री गुरगाईन माता मंदिर में होली के आठवें दिन पूजन अर्चन के बाद मेले का आयोजन किया गया। मेले में दौरान विशाल दंगल लोगो के आकर्षण का केन्द्र बना। जिसमें अयोध्या, गोण्डा, बस्ती, सुल्तानपुर, बाराबंकी व अन्य जनपदों के पहलवानों ने शिरकत की।
उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि लोकसंस्कृति व पराम्पराओं को इस तरह के आयोजन सम्बल प्रदान करते है। आस्था के केन्द्रों पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रम हमारे भीतर आध्यात्मिक उर्जा का संचार करते है। यह समाजिक समरसता का संदेश भी देती है। महंत परमानंद पाठक ने बताया कि होली के आठवे दिन मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर में पूरे साल भर श्रद्धालुओं का आवगमन रहता है। यहां मांगी गयी मनौती पूरी होती है। मुण्डन, दुलहन की दिखाई जैसी परम्पराएं भी यहां चलती रहती है। पार्षद पद प्रत्याशी पवन यादव ने कहा कि विशाल दंगल के दौरान पहलवानों के करतब दर्शकों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहे। मेले में बड़ी संख्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इस अवसर पर आयोजक घनश्याम यादव, अभिनव सिंह, भुलई यादव, पं कौशलेन्द्र तिवारी, पंडित शिव प्रसाद मिश्रा, रवि प्रकाश, शिव कुमार सिंह, कुलदीप यादव, बब्लू यादव, अजीत उपाध्याय, बलराम मिश्रा, अखिलेश उपाध्याय, मनीष तिवारी, अंशू सिंह, जनार्दन सिंह, विवेक सिंह, जग्गू मिस्त्री, सुधा सिंह, रामपाल यादव, संदीप, मुकेश यादव शामिल रहे।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments