Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुचित्तागंज में कराया जायेगा अटल मंडप का निर्माण

सुचित्तागंज में कराया जायेगा अटल मंडप का निर्माण

अयोध्या। नवसृजित नगर पंचायत सुचित्तगंज खिरौनी में सवा तीन करोड़ की लागत से अटल मंडप का निर्माण कराया जाएगा। सरकार नवसृजित नगर पंचायत के विकास के लिए संकल्पित है। यह बातें विधायक डॉ अमित सिंह चौहान ने गुरुवार को नगर पंचायत के नवनिर्मित कार्यालय के सभागार में 15 संपर्क मार्गों के शिलान्यास के मौके पर कहीं।



उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का हर स्तर पर समाधान किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने शिलापटों का अनावरण कर समारोह का आरंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने की। इसमें साधन सहकारी समिति खिरौनी के अध्यक्ष सत्यनाम सिंह, अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह, पूर्व प्रमुख राम अवतार यादव, भाजपा नेता सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, जगदंबा मिश्र, राजवंश सुरेंद्र कोरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments