Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्युत् कर्मियों की हड़ताल से परेशान हुऐ उपभोक्ता

विद्युत् कर्मियों की हड़ताल से परेशान हुऐ उपभोक्ता

जलालपुर, अम्बेडकरनगर। संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व वसूली से लेकर संबंधित अनेक विभागीय कार्य ठप हो गए हैं। बिल जमा करने से लेकर अन्य कार्यों को लेकर आये हुए उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र पर लटका हुआ ताला देखकर बैरंग वापस लौटने को विवश हैं। वहीं हड़ताल के चलते शासन प्रशासन के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति के  सुचारू संचालन के लिए अन्य विभागों के कार्मिकों की सहायता ली जा रही है। वही संघर्ष समिति द्वारा आगामी 16 तारीख से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी के चलते समस्या के और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम पुलिस द्वारा किए गए हैं।सम्मनपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने विद्युत उपकेन्द्र कल्यानपुर पहुँच कर जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों द्वारा विद्युत उप केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments