Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविधायक निधि से बनी सड़क से ग्रामीणों में हर्ष

विधायक निधि से बनी सड़क से ग्रामीणों में हर्ष

आलापुर अंबेडकरनगर। रायपुर बेलवाडांडी व बड़ागांव को जोड़ने वाले मार्ग पर  विधायक त्रिभुवनदत्त द्वारा गांव वालों की मांग पर अपने निधि से रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग कार्य कराकर क्षेत्रीय  लोगों के आने-जाने की सुविधा मुहैया कराई, जिसकी क्षेत्रीय  जनता ने प्रशंसा की है। इस सड़क के बन जाने से रायपुर की दलित बस्ती, मुस्लिम बस्ती, यादव बस्ती, ठाकुर बस्ती, के लोगों का आने जाने का मुख्य रूप से लाभ हुआ है। रविवार और बृहस्पतिवार को बड़ागांव नहर पर बाजार लगती है। सड़क बन जाने से क्षेत्रवासियों  के आने जाने की सुविधा हो गई अब बरसात के महीने में लोगों के आने-जाने के भी असुविधा नहीं होगी। पूर्व में लगा खड़ंजा टूटकर जर्जर हो गया था। वहीं क्षेत्र के बड़ागांव के प्रधान मोहम्मद रिजवान खान, रायपुर प्रधान सुभाष यादव, राजकुमार यादव, प्रधान रणविजय यादव, जैनेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, राज किशोर सिंह, रामदास आदि लोगों का योगदान रहा एवं सभी लोंगो नें खुशी का इजहार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments