Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालीपुर चौराहे पर शव रखकर...

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालीपुर चौराहे पर शव रखकर मार्ग किया जाम

जलालपुर,अंबेडकर नगर। बीते दिवस चाचा के रिश्तेदारों द्वारा रांड व डंडा से की गई पिटाई से हुई मौत के मामले मे मेडिकल परीक्षण के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय मालीपुर चौराहे पर रख कर रोड को जाम कर दिया गया। शव को रखते ही पुलिस के हाथ पाव फूल गये।

बताते चलें कि मालीपुर थाना क्षेत्र के खानपुर उमरन (खपुरा )गांव में केके सिंह व महातम सिंह दो भाइयों में आपसी पारिवारिक रंजिश चल रहा था , जिसमें मृतक के चाचा महातम सिंह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए कई माह से बाहर कमाने गए हुए थे,जबकि उनकी पत्नी कैंसर से जूझ रही हैं । इसी बीच रविवार सुबह मृतक के चाचा के ससुर ,साला व अन्य लोग घर पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिए इसी बीच मृतक के परिजनों द्वारा मामले का विरोध करते हुए पुलिस को सूचना देने की बात कही गई जिससे खुन्नस खाए रिश्तेदारों ने मृतक के घर पहुंच कर लाठी व राड से पिटाई कर दिया जिससे सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया,साथ ही मृतक के माता के ऊपर भी लोगों ने हमला किया जिसमें माता भी घायल हो गई लेकिन युवक को गंभीर हालत में देख परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया , जहां से गंभीर दशा को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया और ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। ट्रामा सेंटर से शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। ततपश्चात मृतक का शव सोमवार की शाम गांव पहुंचा, जिसके पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और तमाम भीड एकत्र हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही। शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर रोड जाम कर दिये तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पहुंचे एडीएम सदानंद गुप्ता ने प्रर्दशनकारियों से वार्ता कर जाम खुलवाया। इस दौरान एएसपी व कई थानों की फोर्स मौके पर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments