Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरग्रीन अर्थ जया संस्था का पर्यावरण की दिशा में किया जा रहा...

ग्रीन अर्थ जया संस्था का पर्यावरण की दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय श्याम बाबू

अंबेडकरनगर। ऑक्सीजन हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। जिसका स्रोत वृक्ष है। इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण एवं जीवनदायिनी ऑक्सीजन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर ध्यान देना चाहिए‌।इस दिशा में ग्रीन अर्थ जया संस्था का कार्य भी सराहनीय है।जो निरंतर पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपना योगदान दे रहा है। उक्त बातें ग्रीन अर्थ जया संस्था के तत्वाधान में लखनऊ के इंदिरा नगर सुगामऊ में स्थित बी. आर. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पर्यावरण जागरूकता  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सत्संग प्रमुख ( अवध प्रमुख)  श्याम बाबू गुप्ता कहीं। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव अस्तित्व एवं जीवन रक्षा के लिए लोगो को प्रेरित करते हुए हम सभी अधिक से अधिक वृक्ष लगाये। पेड़ पौधे धरती माता के आभूषण है। जिसका संरक्षण एक पुत्र के रूप में हमें और आपको करना है। पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम को पत्रकार एवं समाजसेवी नैमिष प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाने की प्रथा चल चुकी है। जो सराहनीय है। इसे और सराहनीय एवं यादगार बनाने के लिए यदि हम अपने जन्मदिन  पर एक पेड़ लगाने की प्रथा शुरू कर दें।तो इससे हमारा जन्मदिन यादगार तो बनेगा ही साथ ही पर्यावरण की दिशा में भी एक नेक कार्य हो जाएगा। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण की दिशा में लगातार योगदान देने वाले ग्रीन अर्थ जया संस्था के संचालक संदीप श्रीवास्तव  ने बताया कि अंबेडकर नगर जिले में उन्होंने 75 से ज्यादा स्कूलों में कार्यक्रम किया। इसके अंतर्गत संस्था की ओर से सभी स्कूलों में पेड़ लगाए गए जिनकी संख्या लगभग 8500 के करीब है। इसी क्रम में ग्रीन अर्थ जया संस्था ने बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम किया और गुड़हल के दो वृक्ष भी रोपित किये गये। इन दोनों वृक्षों के संरक्षण का उत्तरदायित्व कक्षा 4 की छात्रा गौरी सिंह और कक्षा 3 के छात्र दीपक कुमार को सौंपा गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि एवं सभी अतिथियों का बी. आर. इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक उमाशंकर वर्मा ने स्वागत किया। साथ ही उन्होने ग्रीन अर्थ जया संस्था के संचालक संदीप श्रीवास्तव को  पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान संस्था से जुड़े सदस्य एवं विद्यालय से जुड़े शिक्षकों के साथ काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments