Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याहोली मिलन समारोह में दिव्यांग बच्चों को संस्था ने लिया गोद

होली मिलन समारोह में दिव्यांग बच्चों को संस्था ने लिया गोद

अयोध्या। द डिवाइन चैरिटेबल ट्रस्ट और ब्रेन ओ ब्रेन संस्था द्वारा होली मिलन और महिला दिवस का कार्यक्रम एक स्थानीय गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। जिसमे चीफ गेस्ट में डॉ मंजू सुल्तानी अ नूप, हर्षित शिखा द्विवेदी शिवेंद्र सीपी श्रीवास्तव विनोद शामिल हुए और कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए द डिवाइन चैरिटेबल ट्रस्ट और ब्रेन ओ ब्रेन संस्था द्वारा बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।कार्यक्रम में द डिवाइन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष रेखा राजपाल ने बताया कि आज ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग बच्चों को अडॉप्ट किया गया जिनको ट्रस्ट द्वारा रहने और खाने की पूरी सुविधा दी जाएगी इसके साथ-साथ उनकी शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी भी ट्रस्ट की होगी। विशेष पुरुस्कार में एक बच्ची तनु जोकि हाईस्कूल की परीक्षा में 87 प्रतिशत मार्क्स लाकर पास हुई थी उनको भी पुरस्कृत किया गया संस्था ने इन बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए साथ ही साथ ब्रेन ओ ब्रेन इंटरनेशनल संस्था के कंपटीशन में विजयी बच्चो को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर पुरुस्कार दिया गया। दिव्यांग बच्चों में 8 बच्चों को सम्मानित किया गया और ब्रेन ओ ब्रेन के 30 बच्चों को सम्मानित किया गया जिसमें संस्था के सदस्य अनामिका मिश्रा सुजाता सिंह ओमप्रकाश राजपाल सालनी राजपाल विशाखा अमृत राजपाल पूनम पांडे उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments