Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतीन के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

तीन के विरूद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

जलालपुर,अंबेडकर नगर। जलालपुर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। मामला कोतवाली क्षेत्र के सोहगूपुर का है। गांव निवासी अमरजीत वर्मा पुत्र स्वर्गीय सहदेव वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव की विपक्षी  कमला देवी पत्नी रामचंद्र , रामचंद्र पुत्र रामसहाय व अजीत वर्मा पुत्र रामचंद्र जो गांव के ही हैं अपनी मजबूरी व आवश्यकता बताकर विगत 4 वर्ष पूर्व दस हजार नगदी मांग कर ले गए थे और तीन माह में वापस करने की बात कही थी, परंतु इन लोगों की मजबूरी के चलते मैंने पैसा नहीं मांगा। लगभग डेढ़ वर्ष बीतने के बाद जब उनसे पैसे की मांग किया तो यह आनाकानी करने लगे और टालमटोल करने लगे तत्पश्चात सभी विपक्षी गण गोलबंद होकर फौजदारी व मारपीट पर अमादा हो गये है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments