Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाजपा नामित पार्षद द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

भाजपा नामित पार्षद द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित

अयोध्या। भाजपा की नामित पार्षद रीना द्विवेदी के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सासंद लल्लू सिंह उपस्थित रहे।
भाजपा की नामित पार्षद रीना द्विवेदी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की उपस्थित होली मिलन समारोह के दौरान रही। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धान्त पर काम करती है। हम समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलते है। होली का पर्व भेदभाव भुलाने की शिक्षा हमें प्रदान करता है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments