Tuesday, July 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनहाते समय डूबा युवक, नहीं चल सका पता

नहाते समय डूबा युवक, नहीं चल सका पता

आलापुर अंबेडकरनगर। आलापुर थाना अंतर्गत चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में नहाते समय रविवार की सुबह  एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करवाई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। संदीप यादव 30 वर्ष अपने पत्नी के साथ नदी में स्नान कर रहा था। नहाने के दौरान जब काफी देर तक नहीं निकला तो पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करके इसकी जानकारी दी। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाने पर दी। मौके पर थाना अध्यक्ष बेचू यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल डालकर युवक की तलाश करवाई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर किसी ने डूबते हुए नहीं देखा है, एक संदेह आधार  पर खोजबीन की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments