Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरथाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण को भेजी गईं टीमें

थाना समाधान दिवस में आईं शिकायतों के निस्तारण को भेजी गईं टीमें

आलापुर अम्बेडकर नगर। राजेसुलतानपुर थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी जेपी सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें एक दर्जन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। वही मौके पर ही आधा दर्जन मामलों का निस्तारण किया गया। जबकि नायब तहसीलदार राज कपूर एवं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने तुरंत ही आधा दर्जन शिकायतों को संबंधित कर्मियों को सौंप कर टीमों के साथ मौके पर रवाना किया और निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नायब तहसीलदार राज कपूर, उप निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, उप निरीक्षक, विजय यादव, उपनिरीक्षक सुदामा यादव, कांस्टेबल सुनील राजभर, कृष्णकांत, चंदन सोनकर, रजनीश यादव वहीं राजस्व से लेखपाल एवं शिकायतकर्ता गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments