Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया कीमती सामान 

पंचायत भवन का ताला तोड़ चोरों ने पार किया कीमती सामान 

कटेहरी अंबेडकर नगर। अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहा नियामत चक में स्थित पंचायत भवन में अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पंचायत सहायक रविशंकर यादव द्वारा अहिरौली थाने लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है।

घटना बीते मंगलवार की रात की है। वाराहा नियामत चक ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन का ताला चोरों ने तोड़कर अंदर रखा डेस्कटॉप, सीपीयू, गोल्ड माउस, वेब कैमरा, प्रिंटर, इनवर्टर, बैटरी, यूपीएस तीन, ऑफिशियल कुर्सी, छः प्लास्टिक कुर्सी के साथ प्राइमरी पाठशाला में मरम्मत कार्य के लिए रखा सेनेटरी का सामान पार कर दिया। थानाध्यक्ष अहिरौली ने बताया कि घटना की तहरीर मिला है जांच उपरांत कार्यवाही किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments