Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविकास खण्ड मिल्कीपुर में रोजगार मेले का आयोजन 14 मार्च को

विकास खण्ड मिल्कीपुर में रोजगार मेले का आयोजन 14 मार्च को

अयोध्या। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेन्टर, राजकीय आई0टी0आई0 एवं कौशल विकास मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र एवं श्रम विभाग अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में 14 मार्च को प्रातः 10 बजे से विकास खण्ड परिसर मिल्कीपुर अयोध्या में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा हैं। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कम्पनियों. जैसे, ब्राइट फ्यूचर एस0बी0आई0 लाइफ इंश्योरेन्स होली हर्ब्स पीपल ट्री आनलाइन एवं संजीवनी आयुर्वेदिक, आदि प्रतिभाग करेंगी।
ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, परास्नातक एवं आई0टी0आई0 है। प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियों का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। तत्पश्चात रोजगार मेला आई0डी0-7344 पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडेटा के साथ उक्त दिनांक को विकास खण्ड परिसर, मिल्कीपुर में उपस्थित हों, इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है। उक्त जानकारी सहायक निदेशक, सेवायोजन, अयोध्या ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments