Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की हुई मौत व सात लोग घायल

सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की हुई मौत व सात लोग घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के इनायत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मदेव बाबा स्थान के निकट रविवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा ऑटो में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर इलाज के लिए पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रविवार की देर रात फैजाबाद से सवारी लेकर कुमारगंज की ओर जा रहा ऑटो ब्रह्मदेव स्थान के निकट पहुंचा ही था तभी पीछे से तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक आ रहे ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से ऑटो सड़क पर पलट गया तथा ऑटो चालक 28 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र चंद्रभान निवासी मंजनाई पूरे सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक के जोरदार टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में चालक सहित आठ लोग सवार थे। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने ऑटो चालक 28 वर्षीय अर्जुन यादव पुत्र चंद्रभान को मृत घोषित कर दिया तथा सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक के शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम को भेजा गया। दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments