Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में हुआ फ्लैग मार्च

उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में हुआ फ्लैग मार्च

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। त्यौहार के मद्देनजर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के मौजूदगी मे सर्किल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पैदल मार्च किया गया। उप जिला अधिकारी हरिशंकर लाल व क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य द्वारा शबे बारात व होली त्यौहार के मद्देनजर सर्किल क्षेत्र के सभी थानों जलालपुर, मालीपुर, कटका व जैतपुर के प्रभारी द्वारा रूट मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से त्योहारों को शांति रूप से मनाने की अपील की गई। उप जिला धिकारी हरिशंकर लाल ने कहा कि सभी लोग त्यौहार को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं जिसके सभी की खुशियां बरकरार रहे ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी को त्यौहार में मायूस होना पड़े। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि त्योहार में किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं ना हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की नजरें सब पर रहेगी इसलिए कोई ऐसी हरकत ना करें कि जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई करनी पड़े । इस रूट मार्च में जलालपुर कोतवाल संत कुमार सिंह मालीपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार जैतपुर गुड्डू जोशी व कटरा थाना अध्यक्ष अभय कुमार मौर्य समेत तमाम पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह पद मार्च नगर के विभिन्न स्थानों में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments