Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमां का इलाज करवाने बाहर गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला...

मां का इलाज करवाने बाहर गया था परिवार, चोरों ने खंगाल डाला घर

जलालपुर,अम्बेडकर नगर। मां का इलाज कराने गये व्यक्ति के यहा चोरों ने गहने व नकदी चोरी कर फरार हो गये, जब पीडित घर पहुचा तो घटना देखकर सन्न रह गया। घटना कटका थाना के ग्राम राजापुर की है । जहाँ पीड़ित राज मणि त्रिपाठी बीते पांच फरवरी को अपनी माता के आंख का ऑपरेशन करवाने के लिए ले गए थे, इसकी वजह से घर में ताला लगा हुआ था। घर को बंद देख चोरों ने मौका पाकर घर में घुसकर आराम से एक एक समान को खंगाल डाला और घर में रखे, नगदी व गहनों पर हाथ साफ किया। रविवार की शाम को पीड़ित जब अपने घर पहुंचा तो उसे चोरी की घटना के बारे में पता चला, जिसमें लाखों रुपए के सामान गायब थे। पीड़ित ने गांव के ही दो व्यक्तियों पर संदेह जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। पूर्व में भी इन व्यक्तियों द्वारा पीड़ित के घर में चोरी की जा चुकी है। पीड़ित द्वारा घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments