Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकार की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल

कार की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल

आलापुर अंबेडकरनगर।  कार की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊंचेपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अमरजीत पुत्र बलिराम सोमवार की सुबह 11 बजे जहांगीरगंज से घर की तरफ जा रहे थे, तभी उनके पीछे से आ रही अज्ञात कार उमरी जलाल गांव के मोड़ पर अमरजीत को टक्कर मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। हेलमेट छिटकने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो दूसरे वाहन से जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक घटना स्थल से थोड़ी दूर जाकर कार खड़ी कर भाग निकला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments