Friday, September 4, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरआबकारी टीम ने विभिन्न स्थानों से बरामद की 75 लीटर कच्ची शराब,...

आबकारी टीम ने विभिन्न स्थानों से बरामद की 75 लीटर कच्ची शराब, ढाई कुंतल लहन कराया नष्ट

अम्बेडकरनगर। रविवार को आबकारी टीम द्वारा क्षेत्र-एक के थाना बेवाना अंतर्गत ग्राम मोमिनपुर तथा क्षेत्र दो में थाना हंसवर के नूरपुर एंव क्षेत्र तीन में थाना सम्मनपुर के ग्राम रुकनुद्दीन पुर एवं कठौआ पुल, क्षेत्र चार के थाना आलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रामनगर एवं क्षेत्र पांच में थाना महरुआ के ग्राम रामनगर कर्री , रायपुर आदि ग्रामों/स्थलों में दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 75 लीटर अवैध/कच्ची शराब बरामद कर , 250 किलोग्राम लहन नष्ट कर चार अभियोग पंजीकृत करते हुवे आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही की गई। इसके साथ  ही उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी के साथ आबकारी की दुकानो का आकस्मिक निरीक्षण  कर बारकोड एवं क्यूआर कोड स्कैन कर दुकान पर संचित स्टाक का भौतिक सत्यापन किया गया, साथ ही ढाबों व ईंट भट्ठों की भी चेकिंग की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments