Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या के संतो ने लिया राममंदिर की प्रगति का जायजा

अयोध्या के संतो ने लिया राममंदिर की प्रगति का जायजा

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राममंदिर निर्माण की प्रगति से अयोध्या के संतो को अवगत कराया। ट्रस्ट ने राममंदिर आन्दोलन से जुड़े अयोध्या के सभी संतो को मंदिर निर्माण की प्रगति दिखाने के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें रामनगरी के करीब 150 वरिष्ठ संतो ने राममंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया।
रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर निर्माण की प्रगति को देखकर अयोध्या के संत काफी प्रसन्न व उत्साहित दिखे। राममंदिर आन्दोलन में अयोध्या के संतो का प्रमुख योगदान रहा है। आन्दोलन के दौरान अयोध्या के मंदिरों में कारसेवक रुकते रहे है। 90 व 92 की घटना के बाद भी अयोध्या के संतों द्वारा चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन चलाया जाता रहा। अयोध्या में इसको लेकर कई सभाएं होती रही। कई आयोजनों पर प्रशासन व संतो के बीच टकराहट भी दिखी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments