Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्रशासन व खाद्य विभाग की टीम ने एक दर्जन दुकानों से लिया...

प्रशासन व खाद्य विभाग की टीम ने एक दर्जन दुकानों से लिया नमूना

बीकापुर, अयोध्या। होली के त्यौहार को गंभीरता से लेते हुए एक बार फिर से खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। रविवार को बीकापुर कस्बा बाजार , शेरपुर पारा सहित कई बाजारों में उप जिला अधिकारी प्रशांत कुमार तथा नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम में शामिल राम सुरेश मिश्रा ने छापेमारी कर करीब एक दर्जन दुकानों से खाद्य पदार्थों का नमूना सील कर उसे अपने साथ ले गएं।
उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार तथा नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि किसी भी हालत में क्षेत्र में मिलावटी खोया तथा अन्य वस्तुओं का बिक्री नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा। मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों मे अधिकारियों के जाने के बाद भी भयभीत दिखाई दे रहे हैं। नायब तहसीलदार गरिमा वर्मा ने लोगों से होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments