Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरकांग्रेस और देश एक दूसरे के पर्याय–सै मेराजुद्दीन किछौछवी

कांग्रेस और देश एक दूसरे के पर्याय–सै मेराजुद्दीन किछौछवी

अम्बेडकर नगर। आज पूरे विश्व में भारत लोकतंत्र का लम्बरदार है तो यह केवल और केवल कांग्रेस की देन है। नवनिर्वाचित एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेसजनों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और देश एक दूसरे के पर्याय हैं, आजादी की लड़ाई से लेकर देश को विकास की बुलंदियों पर कांग्रेस ने पहुंचाया और मैं केंद्रीय नेतृत्व, कांग्रेस के सभी दिग्गजों और आप सभी कांग्रेसजनों का आभारी हूँ कि आपने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में जनपद अम्बेडकर नगर का प्रतिनिधित्व करने के लिए मुझे चुना। एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि मैं अपनी आखिरी सांस तक देशसेवा और कांग्रेस संगठन के लिए समर्पित हूँ।

जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के संगठन चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस का सदस्य एआईसीसी चुने जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष और पीसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा की अगुवाई में जनपद के समस्त कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने समस्त कांग्रेसजनों की ओर से एआईसीसी सदस्य सै मेराजुद्दीन किछौछवी का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने छात्र जीवन से ही विभिन्न पदों पर रहकर संगठन की मजबूती के लिए जो योगदान दिया है वह अनुकरणीय है।

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप  से उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल,उप्र कांग्रेस सोशल मीडिया महासचिव संजय तिवारी, सुखीलाल वर्मा,गुलाम रसूल छोटू, रवीश शुक्ला, बृजेश सिंह यादव,जियाउद्दीन अंसारी, इमरान गांधी, नंद कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रकाश  गौतम, हाजी सलीम, आदित्य नारायण तिवारी,राजेश कुमार प्रजापति , राधेश्याम चौहान, मो युनुस,अजय  पासवान ,अमित कुमार यादव ,रीतेश त्रिपाठी, रामरूप साहू, सोनू सिंह, राजेश कुमार, सैय्यद सैफ,दिनेश यादव,बृजमोहन, ज्ञानेन्द्र पाल,रजनीश कुमार राजभर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments