Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररविवार को आयेंगे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री

रविवार को आयेंगे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री

आलापुर अंबेडकरनगर। रविवार को भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम निवास यादव का राजेसुल्तानपुर मंडल में प्रवास का कार्यक्रम है। किसान मोर्चा के राजे सुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दिन में ग्यारह बजे अटल भवन भाजपा कार्यालय पर विकास चर्चा, अमृत बजट चर्चा, बूथ सशक्तिकरण व्यवस्था पर वार्ता, एवम बैठक होना निश्चित हुआ है। उसी दिन कटेहरी विधान सभा के यरकी ग्राम पंचायत में तीन बजे किसान चौपाल रहेगी और रात्रि प्रवास का कार्यक्रम आलापुर विधान सभा के ग्राम पंचायत निकसपुर में प्रवास का कार्यक्रम है।उन्होंने मोर्चा के सक्रिय पदाधिकारी, सदस्य,भाजपा संगठन के समस्त सक्रिय पदाधिकारी सदस्यों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments