Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत दो घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के बारुन चौकी क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पटखौली पर कार्यदाई संस्था पीएनसी कंपनी के कर्मियों द्वारा राजमार्ग पर बनाए गए डायवर्जन पर दुघर्टना हो गयी। शुक्रवार कि सुबह लगभग 8ः30 बजे बरीक्षा समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों को सड़क पार करते हुए फैजाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल निवासी मोहद्दी पुर की मौके पर ही मौत हो गई। वही बाइक चालक 22 वर्षीय देवा निवासी कोटडीह तथा 65 वर्षीय सुरसता निवासी मोहद्दी पुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना को अंजाम देकर भाग रही बोलेरो तथा चालक दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। स्थानीय लोगों की माने तो समय पर पुलिस तथा एंबुलेंस पहुंच जाती तो शायद बच सकती थी घायल वृद्ध की जान। सूचना के बावजूद भी काफी विलंब से स्थानीय पुलिस तथा एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने 70 वर्षीय वृद्ध मिहिलाल को मृत घोषित कर दिया वही देवा तथा सूरसता की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया की दोनों तरफ की सड़क पूर्ण होने के बावजूद भी कार्यदाई संस्था पीएनसी के कर्मियों द्वारा पूरब तरफ की रोड बंद करके पश्चिम तरफ रोड पर डायवर्जन दिया गया है जिससे यहां आए दिन बड़े हादसे होते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments