Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादो अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दो अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या व स्वाट टीम ने संयुक्त अभियान में दो अवैध पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर मौनी बाबा रेलवे अंडर पास के पास से राजेश द्विवेदी पुत्र शिव प्रसाद द्विवेदी निवासी रामकोट निकट प्राथमिक विद्यालय थाना राम जन्मभूमि जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में मनोज कुमार शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना को0अयोध्या, स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद उपनिरीक्षक स्वतंत्र कुमार मौर्या थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या, उपनिरीक्षक शिवाश्रय थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या,.हे0का0 देवाशीष सिंह स्वाट टीम अयोध्या, .का0 अश्वनी राय स्वाट टीम अयोध्या, प्रमुख रुप से शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments