Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामण्डलायुक्त ने कहा कि साफ्ट काफी का ज्यादा व हार्ड कापी का...

मण्डलायुक्त ने कहा कि साफ्ट काफी का ज्यादा व हार्ड कापी का कम हो प्रयोग

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता रखते हुये तथा शासन के आदेशों के क्रम में मण्डल के मण्डलीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा ज्यादा से ज्यादा साफ्ट कापी का ही प्रयोग किया जाये तथा फिजिकल/हार्ड कापी का प्रयोग कम से कम किया जाये तथा जब भी प्रिन्ट करने की आवश्यकता हो तो डबल साइड ही प्रिन्ट किया जाय। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कवर और स्पाइरल बाइडिंग का कदापि प्रयोग न किया जाये, समस्त पत्रावलियों ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाये। यदि भौतिक पत्रावलियों अपरिहार्य हो तो कागज के दोनो तरफ प्रिन्ट किया जाये। बैठकों में पानी हेतु प्लास्टिक की बोतल का उपयोग कदापि न किया जायें। उक्त जानकारी संयुक्त विकास आयुक्त अरविन्द चन्द्र जैन द्वारा दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments