Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यापैदल जा रहे युवक को बाइक सवर युवक ने मारी टक्कर, दोनों...

पैदल जा रहे युवक को बाइक सवर युवक ने मारी टक्कर, दोनों युवक घायल

मिल्कीपुर, अयोध्या। विराट नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार में पैदल जा रहे युवक को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पैदल जा रहा युवक तथा बाइक सवार युवक दोनों की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मिल्कीपुर घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए पहुंचाया।
इनायत नगर थाना क्षेत्र के रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुचेरा बाजार के प्राथमिक विद्यालय के सामने फल लेकर पैदल जा रहे 38 वर्षीय कल्लू पुत्र रामनाथ निवासी मलिकपुर फैजाबाद को फैजाबाद की तरफ से बाइक सवार 35 वर्षीय रंजीत वर्मा पुत्र स्वर्गीय उदय राज वर्मा निवासी गदनपुर पूरे कुर्मी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहा युवक कल्लू तथा बाइक सवार युवक रंजीत वर्मा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी मिल्कीपुर उपचार के लिए लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो 38 वर्षीय कल्लू रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के दूसरी तरफ अपनी बाइक खड़ी करके फल की दुकान से फल खरीद कर पैदल वापस अपनी बाइक के पास जा रहा था। उसके साथ एक 20 वर्षीय बेटी तथा 3 वर्ष का एक बेटा भी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments