Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा करेगी पुलिस

अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा करेगी पुलिस

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। बाबा साहब के प्रतिमाओ के साथ हुई बेअदबी की घटनाओं के बीच पुलिस ने सतर्कता को बढ़ाते हुए अंबेडकर प्रतिमाओं को सुरक्षित किए जाने का फैसला किया है। इसी कड़ी में जलालपुर की 32, कटका में 29, मालीपुर में 27 और जैतपुर में 26 अम्बेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस तक लगातार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हेतु निर्देशित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया अंबेडकर प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए संबंधित गांव में अंबेडकर समिति के माध्यम से सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं वही सभी प्रतिमाओं पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments