Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस ने बरामद की अवैध शराब

चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस ने बरामद की अवैध शराब

सोहावल/अयोध्या। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब को बरामद करने की सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर रौनाही थाना प्रभारी कांटा चौराहे के पास एक ट्रक को को रोक कर तलाशी लिया तो ड्राइवर केविन के अंदर बने बॉक्स में अबैध शराब बरामद हुई है। इसके अंदर बैठे तीन लोगों से पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना नाम क्रमशः अमित पुत्र विजयपाल ग्राम गोरीपुर थाना बागपत जिला बागपत वह निर्भय सिंह पुत्र भागे राम निवासी ढिढला थाना परतापुर जिला मेरठ तथा तीसरे ने अपना नाम श्यामवीर पुत्र रमेश चंद्र ग्राममुडरह थाना जेवर जिला गौतम बुध नगर बताया। मौके पर जब ट्रक के कागजात की ऐप के माध्यम से जांच की गई। इस पर नम्बर एक ऑटो रिक्शा का जो प्रिंस सिंह पुत्र पदम सिंह निवासी नियर धर्मपाल तेल गोदाम अलमसपुर न्यू मंडी मुजफ्फरपुर के नाम पाया गया। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया इस सूचना पर पकड़ी गई ट्रक व मिले रॉयल स्टेग 75 गत्ते में 14 एम एल के 168 बोतल,315 गत्ते में 30 एम एल के 720 बोतल,रॉयल स्टेग के750 एम एल के 154 बोतल बिना गत्ते के व एक ट्रक को कब्जे में लिया गया तथा इन अभियुक्तों के ऊपर धारा60/63 आबकारी एक्ट व 419,420,467,468, के तहत मुकदमा दर्ज कर बिधिक करवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments